Sunday, 20 July 2014

स्वप्न दोष, बीमारी या वहम

प्रश्न : मुझे पिछले 6-7 सालों से स्वप्न दोष की शिकायत है और अब तो सप्ताह में 2-3 बार ऐसा हो जाता है। क्या इससे मुझे कोई नुकसान हो सकता है या फिर क्या मेरी सेक्स लाइफ पर इसका कोई असर पड़ेगा?

उत्तर : स्वप्न दोष को स्वप्न मैथुन भी कह सकते हैं। यह भी संभोग का ही एक प्रकार है। इससे शरीर अथवा स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। आप यह बात भी मन से निकाल दें कि इसका आपकी सेक्स लाइफ पर कुछ असर होगा। इससे बचने के लिए आप सोने से पहले सेक्स संबंधी कल्पनाओं से बचें और इसके लिए जरूरी है कि आप अच्छी किताबें पढ़ें क्योंकि जब आपको सेक्स संबंधी स्वप्न नहीं आएंगे तो निश्चित ही स्वप्न दोष भी नहीं होगा। 

सेक्स से जुड़े '10 खास' सवाल...

सेक्स एक ऐसा विषय है, जिसको लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जिज्ञासा रहती है। उसके मन उससे जुड़े कई सवाल भी होते हैं। लेकिन, आमतौर पर लोग इस तरह के सवाल खुलकर नहीं पूछ पाते। इस कड़ी में हम कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे हैं...

प्रश्न 1: आखिर पुरुष और महिला सेक्स करते ही क्यों हैं?
उत्तर : इसका सीधा-सीधा एक जवाब तो यही हो सकता है महिला और पुरुष शारीरिक आनंद के लिए सेक्स संबंध बनाते हैं। उन्हें इसमें सुख की अनुभूति होती है। दूसरा इसका परंपरागत जवाब हो सकता है कि अपने जीन्स को फैलाने के लिए अथवा संतानोत्पत्ति के लिए मनुष्य सेक्स करता है।

प्रश्न के साथ यह जिज्ञासा भी हो सकती है कि आखिर किसने किए होंगे सर्वाधिक बच्चे पैदा। अठारहवीं सदी में एक रूसी महिला के नाम सर्वाधिक बच्चे पैदा करने का विश्व रिकॉर्ड है। इस महिला ने 69 संतानों को जन्म दिया था। यह बच्चे उसने 27 बार में पैदा किए। इनमें से उसने दो-दो बच्चों को सोलह बार जन्म दिया था। सात बार तीन-तीन बच्चे पैदा हुए थे और चार बार चार-चार बच्चे पैदा हुए थे। 

मोरक्को के एक बादशाह ने उसके रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्‍स के अनुसार इस राजा ने कम से 342 बेटियों और 525 बेटों को जन्म दिया। कहा जाता है कि 1721 तक इस राजा ने 700 वंशजों को पैदा ‍कर दिया था। 

प्रश्न 2: क्या सहवास के ‍दौरान लिंग के आकार का कोई महत्व है?

उत्तर : यह ऐसा प्रश्न है, जिसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। जहां लोग बड़े लिंग की कल्पना करते हैं, वहीं डॉक्टर मानते हैं सेक्स के लिए उत्तेजित अवस्था में दो इंच के लिंग से भी काम चलाया जा सकता है। अर्थात यह साइज सेक्स और संतानोत्पत्ति दोनों के लिए काफी है।

आप यह भी जान लीजिए कि अमेरिका में एक औसत उत्तेजित लिंग की लंबाई पांच से सात इंच तक होती है और इसकी परिधि चार से छह इंच तक होती है


प्रश्न 3: स्तंभन (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) की समस्या क्या है?

उत्तर : यह समस्या मूलत: लिंग से जुड़ी हुई है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति का लिंग पूरी तरह उत्तेजित नहीं हो पाता और व्यक्ति न तो खुद यौन सुख का आनंद उठा पाता है और न ही अपने पार्टनर को यौन संतुष्टि प्रदान कर पाता है। एक जानकारी के मुताबिक चालीस वर्ष की आयु के करीब 5 फीसदी पुरुष और 65 वर्ष की आयु के 15 से 25 फीसदी पुरुष लिंग के सही तरह से उत्तेजित न होने (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) के शिकार होते हैं।

दरअसल, यह समस्या अत्यधिक शराब और शुगर प्रॉब्लम और ब्लड प्रेशर के कारण भी हो सकती है। लिंग में पर्याप्त उत्तेजना नहीं एक अन्य प्रमुख कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है।


प्रश्न 4: आपने अपना कौमार्य कब खोया?

उत्तर : सीधे शब्दों में इस प्रश्न को ऐसे भी पूछा जा सकता है कि आपने पहली बार यौन संबंध कब बनाए? भारत में इस तरह के सवाल से लड़की अथवा महिला आप पर गुस्सा हो सकती है, लेकिन एक सर्वे के मुताबिक भारत में पुरुष अमूमन 19 वर्ष और महिलाएं जल्दी शादी होने के कारण औसतन 16 वर्ष में कौमार्य खो देती हैं। वहीं अमेरिका में औसत पुरुष 16.9 वर्ष की आयु में सेक्स संबंध बना लेते हैं और एक महिला 17.4 वर्ष में अपना कौमार्य खो देती है।

इस मामले में एक नए अध्ययन में बताया गया है कि इस मामले में आनुवांशिकी कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके चलते ही व्यक्ति में विरासत में मिली प्रवृत्तियों जैसे स्वत:स्फूर्ति पैदा होती है, जिसके कारण कोई व्यक्ति कम उम्र में ही सेक्स की ओर प्रवृत्त हो जाता है।


प्रश्न 5: क्या प्रत्येक बार सेक्स संबंध बनाने के दौरान आप चरम सुख की अनुभूति करते हैं?

उत्तर : आमतौर पर जहां 75 फीसद पुरुष हमेशा ही सेक्स के दौरान चरम सुख का अनुभव करते हैं, वहीं केवल 29 फीसद महिलाएं ऐसा अनुभव कर पाती हैं। इसके अलावा, ज्यादातर महिलाएं योनि सहवास के दौरान चरम सुख का अनुभव नहीं करती हैं और इसके लिए उन्हें भगशिश्न या भगनासा (क्लिटरिस) को उत्तेजित करने की जरूरत होती है। 


प्रश्न 6: क्या आपको भी सेक्स में फ्रिंज बेनीफिट्‍स (अतिरिक्त लाभ) मिलते हैं?

उत्तर : अमेरिका में दो तिहाई कॉलेज छात्र 'फ्रेंड्‍स विद बेनीफिट्‍स' रिश्ते में होते हैं। उनका कहना होता है कि ऐसी किसी व्यवस्था के लिए वे किसी भी प्रकार के उत्तरदायित्व से मुक्त होते हैं।

जो ‍अपने किसी मित्र के साथ सेक्स करते हैं, उनमें आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि उन्होंने सेक्स के सभी तरीकों को आजमाया। 22.7 फीसद का कहना था कि उन्होंने केवल सहवास किया, जबकि 8 फीसद का कहना था कि उन्होंने सहवास छोड़कर बाकी सभी कुछ किया।


 प्रश्न 7: आपके कितने सेक्स सहयोगी हैं? इनमें आपका कौनसा नंबर है?

उत्तर : वयस्कों के एक सर्वेक्षण के मुताबिक (अमेरिका में) महिलाओं के अपने जीवनकाल में चार सेक्स सहयोगी होते हैं, जबकि पुरुषों के सहयोगियों की संख्या औसतन सात होती है। 

प्रश्न 8: क्या आपके पास एक आरामदायक ‍‍ब‍िस्तर है?

उत्तर : भारत के संदर्भ में इस सवाल का जवाव अलग हो सकता है, लेकिन अमेरिका में 10 विवाहित वयस्कों से केवल एक ही इसका हां में जवाब देता है, जबकि करीब 12 फीसद कहते हैं कि वे बिस्तर पर आमतौर पर अकेले ही सोते हैं। 

प्रश्न 9: क्या आपको सेक्स संबंधी कोई संक्रमण हुआ है?

उत्तर : कम से कम 50 फीसद सेक्सुअली सक्रिय पुरुष और महिलाओं को उनके जीवन काल में कभी न कभी जननांग में एचपीवी (ह्यूमनपापीलोमावाइरस) संक्रमण हुआ है। 

यह वाइरस कम और अधिक जोखिम वाले रूपों में सामने आता है। कम जोखिम वाले एचपीवी से आपके जननांग में मस्से हो जाते हैं, जबकि अधिक जोखिम वाला रूप होने पर सरवाइकल (गर्भाशय के ऊपरी भाग में) या अन्य स्थानों पर कैंसर हो जाते हैं, लेकिन 90 फीसद मामलों में दो वर्षों के अंदर ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इसे समाप्त कर देती है। 


प्रश्न : क्या आपने मातृत्व अवकाश लिया?

उत्तर : अमेरिका 2001 से 2003 के दौरान जिन महिलाओं को पहला बच्चा हुआ, उनमें से दो तिहाई महिलाओं ने अपनी प्रसवावस्था के दौरान काम किया। 80 फीसद महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने शिशु को जन्म देने के एक माह के भीतर या इससे भी कम समय के दौरान काम किया।

अब इसकी तुलना 1961 से 1965 के बीच के समय से करें। उस दौरान 44 फीसद महिलाओं ने अपनी प्रसवावस्था के दौरान काम किया और 35 फीसद ऐसी थीं जिन्होंने शिशु को जन्म से पहले एक माह से कम या एक माह तक काम किया।

Saturday, 19 July 2014

10 टिप्स फॉर सेक्स पॉवर

अधिक जानकारी के लिए Click here.. और अपनी समस्या का समाधान पायें।

नशे ही आदत या भोजन की अनियमिता के चलते बहुत से लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि मेरा वक्त के पहले ही स्खलित हो जाता है उनके लिए हम लाएं हैं 10 ऐसे उपाय जिसे आजमा कर उनकी यह शिकायत दूर हो जाएगी।


1. संभोग करने के तीन घंटे पूर्व अन्न और जल त्याग दें।
2. हर दम पेट साफ रखें।
3. किशमिश और अखरोट खाएं।
4. प्रतिदिन प्रात: थोड़ी सी कसरत करें।
5. प्रतिदिन प्रात: 10 मिनट का ध्यान करें।
6. संभोग की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बीच-बीच में रुकें और फिर शुरू करें।
7. फोरप्ले में ज्यादा वक्त गुजारे। सेक्स संबंध बनाने में कोई जल्दबाजी न करें।
8. सेक्स के समय मन में किसी तरह का भय, चिंता, घबराहट नहीं होना चाहिए।
9.सेक्स से पहले कोई भी ऐसी चीज न खाएं जिससे शरीर से दुर्गन्ध या कोई अन्य तेज गंध आती हो, हो सकें तो स्नान या कम से कम ब्रश कर के ही सेक्स की शुरुआत करें। 
10. योग की अश्विनी मुद्रा का अभ्यास करें। इससे आप सेक्स का समय बढ़ा सकते हैं। वज्रोली मुद्रा से भी सेक्स समय को बढ़ाया जा सकता है।